The Open Magazine

Delicious Keto Recipes for a healthy lifestyle

Loose Motion Home Remedies in Hindi

loose motion home remedies in hindi
Loose Motion Home Remedies in hindi (दस्त को रोकने के कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय)

home medicine for loose motion जब भी हमें दस्त होते है तो हमारा पूरा शरीर टूट जाता है सारे शरीर में दर्दे होती है और काफी थकावट भी लगती है।

अगर देखा जाए तो दस्त अगर काफी बढ़ जाए तो कई बार जान पर भी बन आती है। इसलिए इसे समय पर ही ठीक करवाना चाहिए। दस्त होने पर आदमी का सारा पानी बाहर निकल जाता है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

यह डाईरिया का ही एक रूप है जिसमे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इंसान कमजोर हो जाता है। बच्चों को ये बहुत ज्यादा होता है क्योंकि वे कम पानी पीते हैं। इसमें पेट में दर्द , बुखार और कमजोरी आदि जैसे शिकायतें होती है।

दस्त होने की समस्या तब उतपन होती है जब खाया हुआ भोजन और पानी बड़ी आंत से काफी मात्रा में या तेजी से गुजरता है।

पतला मल होने के अलावा इसके और भी लक्ष्ण होतें हैं जैसे कि -:पेट में दर्द , पेट फूलना, पेट में मरोड़ आना और कमजोरी होना।

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिसके इस्तेमाल करने से आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।

दस्त होने के कारण। Loose Motion Home Remedies

पाचन तंत्र का खराब होना।
बासा भोजन करना।
दवा से एलर्जी हो जाना।
पानी कम पीना या फिर शरीर में पानी की कमी होना।
तनाव होना।
बाहर बैक्टीरिया वाला भोजन करना।
गंदा भोजन करना।
अधिक मसालेदार वाला खाना खाना।

जानिए दस्त होने के लक्ष्ण।

पेट में मरोड़ आना।
बार बार बाथरूम जाना।
बुखार आना।
वजन कम होना।
कमजोरी महसूस करना।

आइए तो अब हम जानते हैं दस्त को रोकने के घरेलू उपाय।

1.यदि आप दहीं में केला मिलाकर पिएं तो आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा और दस्त से राहत भी मिलेगी।

2. अगर आपको दस्त है तो केले में नमक लगाकर खाएं आपको दस्त से आराम मिलेगा।

3. दस्त होने पर हमें बिना दूध वाली चाय यानि काली चाय पीनी चाहिए।

4. दिन में कम से कम एक या दो बार छाछ में अधरख का पाउडर मिलाकर पिने से भी आराम मिलता है।

5. यदि आपको दस्त हैं तो आपको अनार का जूस पीना चाहिए।

आप अनार के पत्तों को उबाल कर उसका जूस भी पी सकते है।

6. दस्त होने पर हमें पुदीने के रस में नीबूं का रस और शहद को मिलाकर खाने से आपको दस्त से आराम मिलेगा।

पुदीने वाला पानी पिने से पेट में ठंडक मिलती है, और पाचन क्रिया भी अच्छी बनी रहती है।

7. पानी में छोटी इलायची को उबालकर पिने से भी दस्त में आराम मिलता है।

8. बेल के पत्तों का शरबत पिने से भी दस्त रुकते हैं।

9. मेथी को पीस कर उसका पाउडर बना लें और मेथी के 2 चमच एक गिलास गुनगुने पानी में मिला दें

और इसे पिने से दस्त में आराम मिलता है।

10. कच्चा पपीता लें और इसे पानी में कम से कम 15 मिनट तक उबाले और उसके बाद उसको

छान कर दिन में कम से कम 2 बार इसका सेवन करें।

11. दस्त में जल्दी आराम पाने के लिए गुनगुने पानी में शहद और दालचीनी

मिलाकर पिएं आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।

Healthy recipe Low Carb Beef Enchilada Rollups, 100% Easy Snack