The Open Magazine

Delicious Keto Recipes for a healthy lifestyle

Treating Jaundice At Home, Homemade Tips

jaundice treatment at home

Jaundice Treatment at Home (घरेलु पीलिया उपचार)

जानिए पीलिया रोग से कैसे बचा जाएं

क्या आपको पता है की ये पीलिया रोग क्या होता है? और कैसे होता है? और पीलिया रोग से कैसे बचा जाएं ? देखे कैसे आप घरेलु पीलिया उपचार ( Jaundice Treatment at Home ) कर सकते है। आइए जानते है.

ये एक छोटा न दिखने वाला वायरस होता है जो की किसी को भी हो सकता है। जब मनुष्य का लिवर कमजोर हो जाता है तो ये रोग अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देता है। ये रोज हम में से किसी को भी हो सकता है। जब ये रोग ज्यादा बढ़ जाता है तो ये सारे शरीर पर दिखने लगता है सारा शरीर पीला पड़ने लगता है। और हमारी आँखे पीली हो जाती है। हमारे पेशाब का रंग भी गहरा पीला हो जाता है। इन सभी लक्षणों से ही इस बिमारी की पहचान होती है।

हमारे रक्त में बिलरुबिन की मात्रा अधिक हो जाती है और लाल रक्त कणों के टूटने से ये बिलरुबिन बनता है जिसका निस्तांतरण लिवर और पेशाब द्वारा होता रहता है। पीलिया होने पर शरीर में बिलरुबिन का निस्तांतरण सही तरीके से नहीं हो पाता है तो इस कारण इसकी मात्रा बढ़ जाती है और शरीर में पीलापन दिखने लगता है। पीलिये के कारण हमारे शरीर में रक्त की कमी हो जाती है जिस कारण हमारा पाचन तंत्र भी खराब हो जाता है। यदि हम इस रोग में लापरवाही करें तो ये रोग काले पीलिये का रूप ले लेता है जो की जानलेवा रोग होता है ।

Jaundice Symptoms (Treating Jaundice At Home

  • बुखार आना।
  • भूख न लगना।
  • आँखे दर्द करना।
  • सर में दर्द होना। कमजोरी आना।
  • जल्दी थक जाना या थकान महसूस करना।
  • उल्टी आना।
  • जानिए पीलिये के कारण आखिर क्यूँ होता है ये पीलिया।
  • इंफेक्शन होने से।
  • लिवर कमजोर हो जाने से।
  • बाहर खुले में दूषित खाना तथा पानी पिने से।
  • शरीर में ब्लड की कमी हो जाने से।

Jaundice Home Remedies (जानिए पीलिये को ठीक करने के कुछ अचूक घरेलु नुस्खे)

1. करें प्याज का प्रयोग इस रोग में हर रोज आपको प्याज को पहले छोटे छोटे टुकड़ों में काटना है फिर पीसी हुई काली मिर्च और और थोड़ा कला नमक और थोड़ा सा निम्बू का रस डाल कर इसका सेवन हर रोज करते रहें।

2.ताजा साफ़ मूली का रस निकाले और इसके रस को छान कर पिएं ऐसा करने से आपकी आंतें साफ़ होती है। और जिगर की कमजोरी भी दूर होती है। इसका जूस पिने से भूक भी बढ़ती है।

3.जिसे पीलिया होता है उसे रोज गाने का जूस पीना चाहिए इससे लिवर को मजबूती मिलती है।

4.लहसुन की दो तीन कलियाँ ले और इसे पीसकर इसका सेवन रोज करें ऐसा करने से हमारा लिवर मजबूत होता है और पीलिया का जड़ से खात्मा होता है।

5.पीलिए के रोग में हमेशा गाजर और गोभी का जूस बराबर बराबर मात्रा में एक गिलास मिक्स करके पीना चाहिए। ऐसा करने से पीलिया से आराम मिलता है।

6.रोज सुबह संतरे का जूस एक गिलास पिएं आपके लिवर में ठंडक मिलेगी और पीलिया ठीक होगा।

7.रोज सात दिनों तक जौ का सूत खा कर उस पर गने का जूस पिने से पीलिये में आराम मिलेगा।

8.दही में हल्दी डाल कर उसे पिने से आपको आराम मिलेगा।

9.पुदीने का रस निकालकर उसमें मिश्री मिक्स करके उसका जूस पिने से पीलिये में आराम मिलेगा।

10. क्या आपको पता है पीलिया में निम्बू का रस काफी लाभदायक होता है।

Related Posts: एसिडिटी के घरेलू उपाय