घर पर कहा जाता है कि किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले दही खाने से उस काम में सफलता मिलती है।
और साथ में दही सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है।
इसमें ऐसे पदार्थ होते है , जिससे कि यह दूध की तुलना जल्दी पच जाती है।
जिन लोगों को पेट की परेशानियां , जिसे कब्ज , गैस , अपच आदि होती है ,
उनके लिए दही या फिर लस्सी का उपयोग करने से आतों की गर्मी दूर हो जाती है।
हमारे खान पान में कई ऐसी चीजें शामिल होती हैं जिनमें की सुंदरता और स्वास्थ्य का खजाना छुपा होता है।
दही भी उन में से एक फायदेमंद और उपयोगी पदार्थ होती है।
और इसका उपयोग हर तरह से फायदेमंद होता है।
दही में पाचन को अच्छा करने वाले गुण बैक्टीरिया तो पाए ही जाते हैं
पर साथ में इसमें उच्च गुणवक्ता का प्रोटीन पाया जाता है और फैट भी बिलकुल कम होता है ।
इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए ये एक हेल्थी फ़ूड ऑप्शन होता है।
क्या आप जानते है दही खाने के बहुत से फायदे है ,कहा जाता है की दूध से ज्यादा लाभकारी दही है।
दही स्वास्थ्य और सुन्दरता के लिए बहुत अच्छा है और इसमें कम फैट होता है।
ध्यान रखना चाहिए कि दही का प्रयोग रात के समय न करे।
तो आइए जानते है की हमारे लिए दही का नियमित सेवन करने के क्या फायदे होते है।:
1.आतों के रोग से सुरक्षा – कई आहार विशेष्यज्ञों का मानना है की दही का नियमित सेवन करने से
आतों और पेट से सम्बंधित बीमारियां नहीं होती है।
2.दिल के रोग से सुरक्षा – दही में दिल के रोग जैसे हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दे की बीमारियों
को रोकने में सहयता मिलती है और दही दिल की धड़कन सही बनाए रखता है।
3.लू का रामबाण इलाज – गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना और लू लगना बहुत आम सी बात होती है।
इसलिए बाहर जाने से पहले हमें एक गिलास लस्सी भुने हुए जीरे के पाउडर को मिलाकर पीना चाहिए ।
4.डार्क सर्कल दूर होना – यदि आपको डार्क सर्कल है तो आप भी रोज सुबह शाम को अपनी
आँखों के ऊपर वाली जगह और निचे वाली जगह पर दही का पेस्ट लगाया करें
ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलेगा।
5. यदि आपको पेट से सम्बन्धित परेशानियाँ रहती है,तो आपको दही का
सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। दही पेट से सम्बन्धित सारी बीमारियों को ठीक करता है।
6. यदि आप मुहासों से परेशान है तो दही में बेसन मिलाकर
हफ्ते में तीन बार प्रयोग कीजिये आपके मुंहासे ठीक हो जाएंगे ,और दही खाने से चेहरे में ग्लो आता है।
7. दही बालों के लिए भी फायदेमंद है दही के साथ मेथी पाउडर मिक्स कर अपने बालों में लगा कर 30 मिनट तक रखिये सूखने के बाद बालों को धो लीजिये इससे आपके बालों में शाइन आ जाएगी।
8 .दही खाने से हड्डियाँ और दांत मजबूत होते हैं।
9. दही मुंह के छालों को भी ठीक करता है , छालों पर तीन या चार बार दही लगाने से छाले ठीक हो जाते है।